मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) महाकाल मंदिर इलाके में एक नाबालिग छात्रा ने कथित तौर पर होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या (Girl Suicide) कर ली. यह घटना रविवार रात 11. 48 की है.
लड़की अपने प्रेमी के साथ होटल में रुकी हुई थी और वह 4 सितंबर से ही गायब थी. पुलिस सुत्रों के मुताबिक- लड़की ने यह कदम बॉयफ्रेंड से लड़ाई के बाद उठाया. दोनों होटल में विवाहित कपल बनकर ठहरे हुए थे.
इसके अलावा उन्होंने होटल को फेक दस्तावेज दिए थे. महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि रात करीब पौने 12 बजे लड़की होटल की तीसरी मंजिल से कूदी. खबर के बाद ही पुलिस ने होटल के मालिक और दो लड़कों को हिरासत में ले लिया.
नाबालिग लड़की जूडो कराटे में हिस्सा लेथी और 11वीं कक्षा की छात्रा थी. पुलिस के मुताबिक- होटल के जिस कमरे में लड़की रुकी हुई थी उसी कमरे में लड़की के बॉयफ्रेंड और अन्य दोस्तों के होने की जानकारी भी मिली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नाबालिग लड़की की मौत का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है जिसमें वह गिरते हुए दिखाई दे रही है. पूरी घटना की जांच कर रही है. हालांकि नाबालिग लड़की की मौत का सनसनीखेज सीसीटीवी वीडियो में भी लड़की साफ गिरते हुए दिखाई दे रही है.
(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) हेल्पलाइन : 1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ – 9999666555 अथवा help@vandrevalafoundation. com 2) TISS iCall – 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध – सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) 0 Comments लड़की के पिता ने बताया कि घर के पास ही रहने वाला एक युवक मेरी बेटी को 4 सितंबर को ले गया था, जिसकी सूचना हमने कोतवाली थाने में दी थी, लेकिन लड़के के माता-पिता ने घर आकर दोनों की शादी की बात कहकर हमें थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने से मना कर दिया था, जिसके बाद से ही लड़की युवक के साथ रह रही थी. .
From: carandbike
URL: https://www.carandbike.com/news/maruti-suzuki,-toyota-to-jointly-develop-a-new-hybrid-suv-for-india-and-global-markets-2540187


